Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022 की Points Table में RCB को लगा तगड़ा झटका, अब टॉप 4 में है इन टीमों का कब्जा

 नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2022 में पहला मैच हारने और फिर लगातार तीन मैच जीतने के बाद टीम टॉप 4 में बनी हुई थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से मिली 23 रन की हार के बाद टीम टॉप 4 से बाहर हो गई है। यहां तक कि इस मैच से पहले टीम तीसरे स्थान पर थी, लेकिन अब खिसककर पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। चौथे स्थान पर अब गुजरात टाइटन्स है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम लगातार चार मैच हारने के बाद 10 टीमों के टूर्नामेंट वाली अंकतालिका में 10वें पायदान पर थी, लेकिन अब दो अंकों के साथ टीम 9वें पायदान पर पहुंच गई है। दसवें स्थान पर अब मुंबई इंडियंस है, जिसने अपने पहले चार मैच हारे हैं। आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है, जिसने अपने चार में से तीन मैच अच्छे रन रेट के साथ जीते हैं। दूसरे पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है।
 

केकेआर ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं, लेकिन टीम का नेट रन रेट लखनऊ सुपर जाएंट्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बेहतर है। इसी वजह से केकेआर दूसरे, लखनऊ तीसरे और गुजरात चौथे पायदान पर है। पांचवें पर आरसीबी, छठे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स का कब्जा है, जो 4 में से दो मैच जीते है। सातवें पायदान पर पंजाब किंग्स है। इस टीम ने भी 4 में से दो मैच जीते हैं। सनराइजर्स 4 मैचों में दो मैच जीतने के बाद आठवें नंबर पर है। 

 

#Points Table

Source : Agency

पाठको की राय