Thursday, September 3rd, 2026

India vs West Indies T20: सिर्फ 1000 रुपये में मिलेगा मैच टिकट, जानें ऑनलाइन बुकिंग का आसान तरीका

  इंदौर
इंदौर शहर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। अगर आप भी इस बार मैच का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं। इस मैच के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट दर घोषित कर दी है। सबसे महंगा टिकट 12500 रुपए का होगा, जबकि सबसे सस्ता 1000 रुपए का रहेगा। यह टिकट ऑनलाइन मिलेंगे। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा।

ये रहेंगी टिकट की दरें

1000- ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर
1100- वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर
1250- ईस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर
1350 - वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर
1400- ईस्ट गैलरी फस्र्ट फ्लोर (रेगुलर)
1500- वेस्ट गैलरी फस्र्ट फ्लोर (रेगुलर)
1700- ईस्ट गैलरी फस्र्ट फ्लोर (प्रीमियम)
1800 - वेस्ट गैलरी फस्र्ट फ्लोर (प्रीमियम)
5500- साउथ पैवेलियन थर्ड फ्लोर
6500- साउथ पैवेलियन लोअर
7500- साउथ पैवेलियन सेकंड फ्लोर
8500- साउथ पैवेलियन फस्र्ट फ्लोर
11000- साउथ पैवेलियन फस्र्ट फ्लोर फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी
12500- साउथ पैवेलियन लोअर लाइ
व हॉस्पिटैलिटी

यहां से बुक कर सकते हैं टिकट
ऑनलाइन टिकट बिक्री के लिए डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो को अधिकृत किया है। दर्शक डिस्ट्रिक्ट मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे। टिकटों की कीमत 1000 से शुरू होकर 12500 तक रखी गई है। ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर का टिकट सबसे कम 1000 रुपए है, जबकि साउथ पैवेलियन लोअर लाइव हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत 12500 रुपए है। साउथ पैवेलियन फस्र्ट फ्लोर 8500, सेकंड फ्लोर 7500 और थर्ड फ्लोर 5500 रुपए होगा। वहीं ईस्ट और वेस्ट गैलरी की अलग-अलग श्रेणियों के टिकट 1100 से 1800 रुपए के रखे गए हैं। टिकट सिंगल या अलग-अलग कैटेगरी के मिश्रित विकल्प में भी खरीदे जा सकेंगे।

साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी
मैच के टिकट के लिए MPCA और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से एक एडवाइजरी जारी की है। ठगी करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया, टेलीग्राम और WhatsApp पर मैच के फर्जी टिकट बेचने वाले कई संदिग्ध लिंक सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए पुलिस और MPCA ने दर्शकों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें और न ही जल्दबाजी में कोई भुगतान करें। टिकट बुक करने के लिए केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट से ही सत्यापन के बाद टिकट खरीदें, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।

 

#India

Source : Agency

आपकी राय

1 + 11 =

पाठको की राय