Wednesday, October 21st, 2026

IND vs PAK: 'जसप्रीत बुमराह से शाहीन अफरीदी की तुलना करना बेवकूफी, अभी वह सीख रहे हैं'

 नई दिल्ली 
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2021 में 24 अक्टूबर को होने वाले महामुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। बैटिंग में जहां सबकी निगाहें रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाबर आजम पर रहने वाली हैं, वहीं बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी के कंधों पर टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा होगा। पिछले कुछ समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अफरीदी की तुलना कुछ क्रिकेट पंडित बुमराह से कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेदबाज मोहम्मद आमिर ने बुमराह और अफरीदी की तुलना करने वाले लोगों को बेवकूफ बताया है। 
 
एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले आमिर ने कहा, 'शाहीन अफरीदी अभी युवा हैं और सीख रहे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं और इन दोनों तेज गेंदबाजों की तुलना करना बेवकूफी है।' आमिर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है, क्योंकि टीम इंडिया के खिलाड़ी अभी हाल ही में यूएई में खेले हैं और वह कंडिशंस से काफी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। जो भी प्रेशर को उस दिन अच्छे से हैंडल करेगा जीत उसके हाथ ही लगेगी।'
 

आमिर के मुताबिक भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले अच्छा स्पिन अटैक मौजूद है। उन्होंने कहा, 'इंडिया के पास एज है क्योंकि जडेजा, अश्विन और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया भारत और पाकिस्तान की टीमें अबतक टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी हैं और पांचों दफा जीत भारत के हाथ लगी है। यानी आजतक फटाफट क्रिकेट के विश्व कप में पड़ोसी मुल्क को टीम इंडिया के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है।
 

 

#IND vs PAK

Source : Agency

पाठको की राय