Wednesday, October 21st, 2026

राजस्थान में मणिपुर जैसी घटना! जेपी नड्डा बोले- दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को खुश करने में व्यस्त सीएम गहलोत

जयपुर
 मणिपुर का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राजस्थान से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला को उसके ससुराल वालों ने सरेआम निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा।

नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वह अपना बचा हुआ समय दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में व्यतीत कर रहे है। इसके कोई दो राय नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। राजस्थान के लोग राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे।'

 

#मणिपुर जैसी घटना

Source : Agency

पाठको की राय