Wednesday, October 21st, 2026

Help Me CM Sir … मुझे मुस्लिम धर्म से नफरत है, मैं मुस्लिम धर्म छोड़ना चाहती हूं

रामपुर
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक युवती ने कलेक्ट्रट में एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। युवती को पुलिसकर्मी काफी रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में युवती चीख-चीखकर कह रही है कि मुझे मुस्लिम धर्म से नफरत है, मैं मुस्लिम धर्म छोड़ना चाहती हूं। योगी आदित्यनाथ सर, हेल्प मी।

 वीडियो में सुना जा सकता है कि युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रही है, ‘मुझे ऐसा बुर्का नहीं चाहिए जो बुर्का नंगा करता हो। बुर्के के अंदर मुझसे गलत काम कराना चाहते हैं, मेरी हेल्प करो योगी जी।’ युवती ने अपने रिश्तेदारों पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक उन्होंने भी उसका उत्पीड़न किया। इसके विरोध में युवती ने करीब दो साल पहले केस दर्ज कराया था। मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है।


दरअसल, 21 जुलाई को युवती इसी सिलसिले में कोर्ट आई हुई थी। जिसके बाद शाम के समय युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान युवती ने अपने कपड़े उतारने का प्रयास भी किया। सूचना पर कोतवाली से महिला पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई। उसका आरोप है कि मुकदमा वापसी का उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

 

#Help Me CM Sir

Source : Agency

पाठको की राय