Monday, October 19th, 2026

Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी ने किया आगाज, एमपी अजब, गजब और सजग

इंदौर
पीएम मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट क्नेंशन सेंटर में हो रहा है। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी-20 ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्किल और एजुकेशन के मामले में एमपी अजब भी है और गजब भी है। उन्होंने अपने भाषण में बिजनेस को सुगम बनाने के लिए उनकी सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि एमपी आस्था, अध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल और एजुकेशन में अजब है, गजब है और सजग भी है। विकसित भारत के निर्माण में एमपी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत काल के दौरान इस समिट का आयोजन हो रहा है। हम सब विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं। विकसित भारत हमारा केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि संकल्प है। दुनिया के कई अन्य देशों के मुकाबले भारत काफी अच्छी स्थिति में है। हम ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ बिजनेस पर लगातार काम कर रहे हैं। एक ताजा सर्वे में बताया गया है कि विश्व के ज्यादातर निवेशकों की पहली पसंद भारत है।

उद्धाटन से पहलेअपने स्वागत भाषण में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिवराज ने कहा कि एमपी पलक पावड़े बिछाकर अपने अतिथियों का स्वागत करता है। पूरा शहर रोशनी और मांडनों से सजा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। पूरे देश में निवेश के लिए माहौल अनुकूल है। मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर अपार संभावनाएं हैं और निवेशकों को इसका फायदा उठाना चाहिए।

 

#Global Investors Summit

Source : Agency

पाठको की राय