Sunday, October 25th, 2026

EVM पर सवाल उठाने वालों को जवाब- 5 राज्यों के चुनावों में VVPAT में सही पाया गया हर वोट

 नई दिल्ली 
हाल के विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपीएटी) एक-दूसरे के साथ 100 फीसदी मेल खाते हैं। एएनआई से बात करते हुए, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, "डेटा ईवीएम और वीवीपैट के बीच 100 प्रतिशत मिलान दिखाता है, जो इसकी सटीकता और प्रामाणिकता साबित करता है। इन पिछले विधानसभा चुनावों में इन दो मशीनों के परिणाम इसकी प्रमाणिकता का पहले की तरह पुन: पुष्टि करता है।"

चार राज्यों - केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में इस साल की शुरुआत में चुनाव हुए थे। आपको बता दें कि हर चुनाव में ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। 

 

#EVM पर सवाल

Source : Agency

पाठको की राय