Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री आज लेंगे कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस , कोरोना की समीक्षा भी होगी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-पुलिस अधीक्षक (एसपी) कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी लेंगे। प्रदेश में न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) पर धान खरीदी की तैयारियों के साथ ही कोरोना की मौजूदा स्थिति पर इस बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर मौजूदा हालात को देखते हुए जिला अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मुख्य रूप से कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज की मोजूदा स्थिति पर बात करेंगे। दरअसल, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर किस तरह से सावधानी व निगरानी को लेकर मुख्यमंत्री निर्देश दे सकते हैं।

बता दें कि इस वैरिएंट के 30 से ज्यादा म्यूटेशन का पता चला है। अभी यह प्रमाण नहीं मिल सकें है कि इसका वैक्सीन का प्रभाव कम होगा या फिर नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिलहाल सरकार प्रतिबंध तो कोई नहीं लगाएगी, पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन इसका पालन गंभीरता के साथ नहीं हो रहा है। इसी तरह शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

कलेक्टरों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे जिला, ब्लाॅक आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बैठक के दौरान एक बार फिर मास्क की अनिवार्यता के लिए रोको-टोको अभियान फिर से प्रारंभ करने के निर्देश दे सकते हैं।

आज से शुरू होगी धान खरीदी
मप्र में सोमवार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो रही है। इसके लेकर जिला स्तर पर क्या तैयारियों की गई हैं, इसको लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य केंद्रीय और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिलों से उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार के बारे में पूछा जाएगा। पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री भोपाल और इंदौर में लागू होने वाली पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं।

 

#कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

Source : Agency

पाठको की राय