Tuesday, October 20th, 2026

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया की बाबा साहब कालोनी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग विशेष के न होकर सभी वर्गों के थे। डॉ. अंबेडकर ने सभी वर्गों की समानता के लिये संविधान में विभिन्न प्रावधान किये थे।

गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रतिमा अनावरण समारोह में अधिकारियों को सामुदायिक भवन निर्माण के लिये प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालोनी में शाला भवन भी बनाया जाएगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कालोनी का ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए, जिससे ताकि क्षेत्रवासियों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकें।

प्रतिमा अनावरण समारोह में पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार एवं प्रदीप अग्रवाल के साथ कालीचरण कुशवाहा, जशवीर सिंह, अतुल भूरे चौधरी, देवेन्द्र शुक्ला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

#प्रतिमा का किया अनावरण

Source : Agency

पाठको की राय