Saturday, May 9th, 2026

गर्मियों में ठंडक देने वाला हेल्दी ड्रिंक लेमन आइस्ड टी घर पर आसानी से बनाएं

 चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा और ताजगी देने वाला पीने का मन करता है. ऐसे में लेमन आइस्ड टी हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. नींबू की हल्की खटास और पुदीने की खुशबू इस ड्रिंक को और भी खास बना देती है. लेमन आइस्ड टी उन लोगों के लिए भी बेहतर ऑप्शन है जो गर्मियों में चाय का अल्टरनेटिव ढूंढते हैं.

इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, आप रिफ्रेश महसूस करते हैं और यह काफी हेल्दी भी होती है. आज हम आपको घर पर आसानी से लेमन आइस्ड टी बनाने का तरीका बताएंगे, जो आपको गर्मियों से राहत देने के साथ-साथ आपका मूड भी बेहतर रखने में मदद करेगा.

इंग्रेडिएंट्स (5 लोगों के लिए )
4 कप पानी
6 टी बैग
1/4 कप चीनी
1/4 कप नींबू का रस
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
6 नींबू के स्लाइस
थोड़ा सा पुदीना

लेमन आइस्ड टी बनाएं कैसे?
    सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर अच्छे से उबाल लें.
    अब एक जग में बेकिंग सोडा, चीनी और उबला हुआ पानी डालें और अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें टी बैग डालकर 5–6 मिनट के लिए छोड़ दें.
    इसके बाद टी बैग निकाल दें और इसमें नींबू का रस डालें. फिर इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें.
    अब गिलास में आइस क्यूब्स और नींबू के स्लाइस डालें. ऊपर से तैयार ठंडी चाय डालें और पुदीने से सजाएं.
    आपकी ठंडी-ठंडी लेमन आइस्ड टी तैयार है, जिसे पीकर आप काफी रिफ्रेश महसूस करेंगे.

लेमन आइस्ड टी के फायदे
लेमन आइस्ड टी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद नींबू डाइजेशन को बेहतर बनाता है और विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है. यह थकान और स्ट्रेस कम करती है और स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

 

#Lemon Iced Tea

Source : Agency

आपकी राय

1 + 10 =

पाठको की राय