Thursday, October 22nd, 2026

DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक बढ़ाई रोक 

 नई दिल्ली
कोरोना महामारी की रफ्तार तो धीमी हो गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले साल भारत ने संक्रमण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहनी थी, लेकिन अब उसे नवंबर के अंत तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए शुक्रवार शाम DGCA के ओर से विस्तृत अधिसूचना भी जारी कर दी गई। हालांकि इस बैन की वजह से पिछले एक साल से एयरलाइंस कंपनियों को नुकसान हो रहा है। 

मामले में DGCA ने कहा कि 26/06/20 को जो अधिसूचना जारी की गई थी, उसे 30 नवंबर रात 23:59 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विमान सेवाओं पर रोक बरकरार रहेगी। इस अवधि में ना तो कोई वाणिज्यिक विमान भारत आएगा और ना ही यहां से जाएगा। हालांकि भारत सरकार की ओर से विशेष रूटों पर चलाई जा रही फ्लाइट्स का उपयोग लोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। DGCA ने साफ किया कि कार्गो जहाजों को इससे बाहर रखा गया है।

 कोरोना महामारी के दौरान 10% बढ़े आत्महत्या के मामले, दिहाड़ी मजदूर और महिलाओं ने सबसे ज्यादा दी जान Ads by भारत में कोरोना के क्या हालात? शुक्रवार की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में देश में 14,348 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 805 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 13198 लोग रिकवर हुए। ऐसे में देश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है, जिसमें से 4,57,191 की मौत हुई, जबकि 3,36,27,632 रिकवर हो चुके हैं। इस वजह से एक्टिव केस 1,61,334 ही है। वहीं देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.04 करोड़ हो गया है। 

 

#DGCA

Source : Agency

पाठको की राय