Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती राजवती परस्ते को“ स्टार ऑफ द मंथ“ के रूप में सम्मानित किया

डिंडौरी
कलेक्टर  विकास मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधीक्षिका श्रीमती राजवती परस्ते को “स्टार ऑफ द मंथ“ के रूप में सम्मानित किया है। अधीक्षिका श्रीमती राजवती परस्ते शासकीय बालिका छात्रावास अमेरा में पदस्थ है। उन्होने छात्राओं की पढ़ाई, स्वास्थ्य और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देती है। उनके द्वारा छात्रावास का संचालन बेहतर ढंग किया जाता है।

कलेक्टर  विकास मिश्रा ने अधीक्षिका के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें “स्टार ऑफ द मंथ“ के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अरुण कुमार विश्वकर्मा एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय