Friday, October 23rd, 2026

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: छात्राओं के वीडियो वायरल, छात्रा ने ही बनाए थे वीडियो, SSP बोले- सिर्फ एक वीडियो मिला

चंडीगढ़
मोहाली स्थित गर्ल्स हास्टल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छात्रा कई अन्य दूसरी छात्राओं की नहाते वक्त वीडियो बनाती थी और इन वीडियो को अपने एक दोस्त को भेजती थी। दोस्त शिमला का रहने वाला है। छात्रा के दोस्त ने इन वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है। छात्राओं ने जब अपनी वीडियो इंटरनेट पर देखी तो सन्न रह गईं। मामले की शिकायत कालेज प्रबंधन को दी गई, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे रहा।

बताया गया कि गत रात्रि अचानक कुछ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया तो मामले ने तूल पकड़ा। बताया जा रहा है कि आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि एसएसपी मोहाली ने आत्महत्या की बात से इन्कार कर दिया है। कहा कि एंबुलेंस से ले जाई जा रही छात्रा तनाव में आ गई थी। वहीं, यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

 

#Chandigarh University

Source : Agency

पाठको की राय