Sunday, October 25th, 2026

सरकार में खटपट की अफवाहों को चमरा लिंडा ने किया खारिज, कहा– सभी छात्रों को साइकिल देना है लक्ष्य

रांची

झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने गिरिडीह के राजकीय मध्य विद्यालय का दौरा किया। चमरा लिंडा ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। लिंडा ने कहा कि शिक्षा बड़ी पूंजी है और इसके बिना जीवन नरक के समान है।

लिंडा ने कहा कि छात्र और छात्राओं को घर से स्कूल आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे बच्चों की ड्रॉप आउट की संख्या बढ़ जाती है इसलिए हेमंत सरकार ने झारखंड के सभी स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के बीच साइकिल बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय