Thursday, October 22nd, 2026

चहल को एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह, धनश्री बोलीं- अब मैंने इस पर गंभीरता से सवाल उठाना...

नई दिल्ली

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ता और कप्तान ने ये कहकर उनको टीम से बाहर रखा है, क्योंकि कुलदीप यादव भी रिस्ट स्पिनर हैं। ऐसे में वे दो एक जैसे खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखना चाहते थे। एशिया कप टीम से बाहर किए जाने पर पहले युजवेंद्र चहल का रिएक्शन आया था और अब उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दो इंस्टा स्टोरी पोस्ट की हैं।  

धनश्री ने अपनी पहली इंस्टा स्टोरी में लिखा, "अब मैंने इस पर गंभीरता से सवाल उठाना शुरू कर दिया है। क्या अत्यधिक विनम्र और अंतर्मुखी होना आपके कार्य विकास के लिए हानिकारक हो सकता है? या क्या हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहिर्मुखी और स्ट्रीट स्मार्ट समझदार बनना होगा?" दूसरी स्टोरी में उन्होंने आगे लिखा, "अंततः यह आपके और आपके भगवान के बीच है और सौभाग्य से आपके साथ हूं। कृतज्ञ। ईश्वर महान है।"

बता दें कि 21 अगस्त को जब एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय टीम में युजवेंद्र चहल का नाम नहीं था तो उन्होंने भी एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था। उस दौरान उन्होंने ये बताने की कोशिश की थी कि सूरज डूबा है तो क्या हुआ अगले दिन जरूर निकलेगा। युजवेंद्र चहल की फॉर्म भी पिछले कुछ समय में व्हाइट बॉल क्रिकेट में कुलदीप यादव के मुकाबले अच्छी नहीं थी।

 

 

#चहल को एशिया कप टीम

Source : Agency

पाठको की राय