Tuesday, October 20th, 2026

CG News: अमित जोगी ने श्रीराम मंदिर रायपुर में किया दर्शन, बोले- यह राष्ट्रीय पुनर्जन्म का एक महान उत्सव

रायपुर.

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक प्राचीन सभ्यता लोकाचार के अभिन्न अंग को दोबारा प्राप्त करने के लिए खुद को फिर से स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय पुनर्जन्म का एक महान उत्सव है। यह बहुसंख्यकवाद या सैन्यवाद की क्रूर ताकत के माध्यम से नहीं बल्कि संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों मिली सफलता है। अयोध्या राम मंदिर के रूप में एक ऐसी राष्ट्रीय इमारत को पुनर्जीवित करने से सब में प्रसन्नता है। इस दौरान अमित जोगी के साथ जेसीसीजे महासचिव महेश देवांगन, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, नीलेश चौहान, संदीप यदु, अतुल सिंघानिया ने भी भगवान श्रीराम के दर्शन किये।

 

#great celebration#national rebirth#Amit Jogi#Shri Ram Temple#Raipur

Source : Agency

पाठको की राय