Monday, October 19th, 2026

BU अधीक्षक की शिकायत- चोर चंदन काट रहे हैं, सुरक्षा अधिकारी बोला-आप ही पकड़ लो

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में लगे चंदन के पेड़ लगातार काटे जा रहे हैं। कर्मचारी, सिक्योरिटी अधिकारी को बकायदा इसकी सूचना दे रहे हैं, लेकिन वे न तो सुरक्षा गार्ड से उन चोरों को पकड़वा रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी चोर बीयू के अधीक्षक गजेंद्र सिकरवार के घर एच-17 के सामने लगे चंदन के पेड़ को काटकर ले गए। सिकरवार का आरोप है कि उन्होंने इसकी सूचना सिक्योरिटी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को दी। उन्होंने गार्ड भेजने की बजाय उल्टे कह दिया कि आप उन्हें पकड़ लें। सिक्योरिटी अधिकारी शर्मा से बात की तो उन्होंने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

सिकरवार ने आरोप लगाया है कि बीयू प्रबंधन 17 से 18 लाख रुपए सिक्योरिटी पर खर्च करता है, इसके बाद भी चंदन के पेड़ों की चोरी खुलेआम हो रही है। बिना मिलीभगत से कोई पेड़ नहीं ले जा सकता। वह भी घर के सामने से।

 

#BU Superintendent

Source : Agency

पाठको की राय