Wednesday, October 21st, 2026

BJP ने व्हिप जारी करते हुए कहा- कल पेश होगा कृषि कानूनों को रद्द करने वाला विधेयक

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने लोकसभा सांसदों को 29 नवंबर सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। दरअसल, केंद्र सरकार तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यानी सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी। इसी को लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसद को 29 नवंबर को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया था। संसद का यह शीतकालीन सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस सत्र में केंद्र सरकार कृषि कानूनों के वापसी के लिए विधेयक पेश करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह ऐलान किया था कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी और इसके लिए संसद में आवश्यक प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया था। दरअसल, सरकार और किसानों के बीच इन कृषि कानूनों को लेकर एक साल से टकराव चल रहा था।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान विशेष रूप से इन कानूनों का विरोध कर रहे थे। यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कानूनों को वापस लेकर किसानों को मनाने और राजनीतिक नुकसान से बचने की कोशिश की है।

 

#BJP ने लोकसभा

Source : Agency

पाठको की राय