Wednesday, October 21st, 2026

भोपाल एवं हबीबगंज जबलपुर में प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए में मिलेगा

भोपाल

पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशनों में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा फिर से शुरू कर दी है। गुरुवार से भोपाल मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलना शुरू हो जाएंगे। कोविड-19 संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में पांच गुना इजाफा किया गया है।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार भोपाल एवं हबीबगंज स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगी। हालांकि, भोपाल मंडल के हरदा, इटारसी, होशंगाबाद, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 20 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। इसके अतिरिक्त मंडल के बाकी सभी स्टेशनों पर 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा।

 

#प्लेटफॉर्म टिकट

Source : Agency

पाठको की राय