Tuesday, October 20th, 2026

दिवाली से पहले सब्जियों ने बिगाड़ा आम-आदमी का बजट, टमाटर ₹50 के पार; बैगन का भी भाव ₹80 हुआ

 नई दिल्ली
 
देश में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है। पहले दशहरा और अब लोग दिवाली (Diwali 2022), छठ पूजा (Chath Puja 2022) की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में सब्जियों (Vegetables Price) ने आम-आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। टमाटर की कीमतें 50 रुपये प्रति किलो को पार कर गई हैं। तो वहीं, एक किलो बैगन 80 रुपये में बिक रहा है।

नोएडा के सफल स्टोर में आलू 18 से 22 रुपये प्रति किलोग्राम, फूल गोभी 98 रुपये प्रति किलोग्राम, बैगन 45 रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, खुदरा विक्रेता नोएडा में आलू 25 से 30 रुपये, फूलगोभी 100 रुपये, लौकी 80 से 90 रुपये, बैगन 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बेच रहे हैं। खुदरा बाजार में एक किलो टमाटर 54 रुपये में बिक रहा है।  

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

कीमतों में हो रहे इजाफे की बड़ी वजह बारिश है। हाल के कुछ दिनों में उत्तर भारत में जमकर बारिश हुई है। इस वजह से मंडियों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा माल ढुआई में लगी गाड़ियों ने किराया बढ़ा दिया है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।

 

 

#आम-आदमी का बजट

Source : Agency

पाठको की राय