Thursday, October 22nd, 2026

बीरगाव नगरीय निकाय चुनाव के दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु 10 केंद्र

रायपुर
नगर पालिक निगम, बीरगांव में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन नामावली के संबंध में मतदाता सूची को लेकर दिनांक 1 मार्च से 9 मार्च तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु बीरगांव निकाय क्षेत्र में कुल 10 केंद्र निर्धारित किए है। यहां निकाय क्षेत्र के 40 वार्ड के मतदाता अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इन केंद्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ मोनिका कौड़ो ने आज कुल 18 वार्डों के शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देंश दिए साथ ही उपस्थित आवेदकों से उनकी समस्याएं भी सुनी।

 

#nagareey nikaay

Source : Agency

पाठको की राय