Friday, October 23rd, 2026

आसमान छू गई IPL के मीडिया अधिकारों की नीलामी, गावस्कर बोले- इतनी रकम की उम्मीद नहीं की थी

नई दिल्ली
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकारों का मूल्य इतनी ऊंचाईयों को छू लेगा। मुंबई में सोमवार, 13 जून को नीलामी के दूसरे दिन सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण के अधिकार 44,070 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने से बीसीसीआई कम से कम 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का अमीर बनने के लिए तैयार है।
 
गावस्कर ने मंगलवार को  बात करते हुए कहा कि आईपीएल मीडिया अधिकारों का मूल्य आईपीएल की लोकप्रियता को दर्शाता है और साथ ही यह भी तय है फैंस को इसका कवरेज लगातार मिलता रहेगा।
 
सोमवार को, बीसीसीआई को पैकेज ए और बी की नीलामी से 410 मैचों के लिए 44,070 करोड़ रुपये पक्के हो गए। ये पैसे 2023 से 2027 तक 5 साल की अवधि के लिए भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार के लिए मिलेंगे। स्टार इंडिया ने 2017 में 2018 से 2022 के लिए टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए जो पैसा दिया था उससे यह रकम तीन गुना ज्यादा बड़ी है।

 

#गावस्कर

Source : Agency

पाठको की राय