असम के लिए बीजेपी ने जारी की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट
दिसपुर
बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि पहली लिस्ट में 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने उनकी जगह नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
मांजुली से सीएम सोनोवाल, जालुकबरी से हेमंत विश्वशर्मा
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मांजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पठारछार खुशी से चुनाव लड़ेंगे। हेमंत विश्वशर्मा जालुकबरी सीट से मैदान में होंगे। बीजेपी की पहली लिस्ट में 11 एसटी और 4 एससी नेताओं को टिकट मिला है।
हालांकि, असम विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के एक दिन बाद राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों में से एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने बीजेपी के साथ सभी संबंधों को खत्म कर लिया था. वह अब कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन में शामिल हो गया है. बीपीएफ ने 2016 में हुए असम विधानसभा चुनावों में 12 सीटों पर जीत हासिल की थी.
मालूम हो कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के पहले चरण का मतदान 27 मार्च को और अंतिम (तीसरा) चरण 6 अप्रैल को होगा. सभी चरणों के वोटों की गिनती 2 मई को होगी.
3 चरणों में होंगे असम विधानसभा चुनाव
126 सीटों वाले असम विधानसभा के लिए 3 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 12 जिलों की 47 सीटों के लिए 27 मार्च को वोट पड़ेंगे। पहले चरण की अधिसूचना दो मार्च को जारी होगी। असम में दूसरे चरण में 13 जिलों की 39 विधानसभा सीटों पर 1 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 12 जिलों की 40 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चरण की अधिसूचना 12 मार्च को जारी होगी। नतीजे 2 मई को आएंगे।

पाठको की राय