Tuesday, October 20th, 2026

अमेठी: राहुल और प्रियंका गांधी बोले- रोजगार और मंहगाई पर पीएम मोदी नहीं देंगे जवाब

अमेठी
राहुल गांधी ने कहा कि आज के हालात से आप वाकिफ हैं। बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब न तो सीएम देंगे और न ही पीएम। कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी गंगा में डुबकी लगा रहे थे, लेकिन बेरोजगारी की बात नहीं करेंगे। मैं आपको बताता हूं कि युवा रोजगार से क्यों वंचित हैं।' कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अमेठी के दौरे पर हैं। वह प्रतीज्ञा पदयात्रा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा,' अमेठी की हर गली आज भी वैसी ही है। सिर्फ जनता की आंखों में अब सरकार के लिए आक्रोश है। लोगों के दिलों में आज भी पहले सी जगह है। आज भी अन्याय के खिलाफ एक हैं।' प्रतीज्ञा यात्रा में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना संक्रमण सहित तीनों कृषि कानूनों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। इस पदयात्रा के दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी रहीं।
 

 

#Amethi

Source : Agency

पाठको की राय