Tuesday, October 20th, 2026

वायुसेना ने किया कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का गठन, कहा- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें

नई दिल्ली
तमिलनाडु में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश के मामले में वायुसेना ने ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का गठन कर दिया है। यह जांच समिति हेलिकॉप्टर क्रैश के कारणों का पता लगाएगी। वायुसेना ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। इसके साथ ही एयरफोर्स ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह जांच तेजी से पूरी होगी और तथ्यों का पता लगाया जाए। वायुसेना ने अपील की है कि जांच पूरी होने तक मृतकों की पूरी गरिमा रखी जाए और किसी भी तरह की गलत जानकारी या फिर कयासबाजी से बचा जाए।

 

 

#Air Force

Source : Agency

पाठको की राय