Tuesday, October 20th, 2026

188% रिटर्न देने के बाद अब ₹340 तक जाएगा अडानी ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो, होगा मुनाफा

 नई दिल्ली
 Adani Power Stock: अडानी ग्रुप के शेयर (Adani group stocks) में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आप अडानी पावर (Adani power) के स्टॉक पर नजर रख सकते हैं। अडानी पावर के शेयरों ने इस साल शानदार रिटर्न देकर अपने शेयरधारकों को मालामाल किया है। अडानी पावर के शेयर पिछले चार महीने में 188% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। शुक्रवार को अडानी पावर के शेयर 4.98% की तेजी के साथ 291.75 रुपये पर बंद हुए हैं।

सालभर में 188% का रिटर्न
अडानी पावर के शेयर इस साल 188% का रिटर्न (Stock return) दिया है। 3 मई 2022 को इस शेयर की कीमत महज 101.30 रुपये थी जो अब बढ़कर 291.75 रुपये पर आ गई है। इस दौरान अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 2.88 लाख रुपये हो जाती। पिछले एक महीने में यह शेयर 32.19% चढ़ा है। वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह शेयर 8% तक चढ़ा है।
 
340 रुपये तक जाएगा शेयर भाव
IIFL सिक्योरिटी के मुताबिक, अडानी पावर के शेयर बेहद मजबूत और साकारात्मक संकेत दे रहे हैं। यह शेयर छोटी अवधि में 330 से 340 रुपये तक जा सकते हैं। 275-280 रुपये पर इसे खरीदा जा सकता है।
 
कंपनी को मार्च तिमाही में बंपर फायदा
कंपनी को मार्च तिमाही में बंपर फायदा हुआ है। अडानी पावर के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में मार्च 2022 तिमाही में कई गुना का उछाल आया है। जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में अडानी पावर को 4,645 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में अडानी पावर का कंसॉलिडेटेड टोटल रेवेन्यू सालाना आधार पर 93 फीसदी बढ़कर 13,308 करोड़ रुपये रहा, जो कि इससे पिछले साल की समान अवधि के दौरान 6,902 करोड़ रुपये था।

 

 

#अडानी ग्रुप

Source : Agency

पाठको की राय