Monday, August 31st, 2026

कृषि-पर्यटन के बाद IT में भी MP का डंका, तीन साल में 1,614 करोड़ का सॉफ्टवेयर निर्यात

भोपाल
 मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अब केवल कृषि और पर्यटन ही नहीं, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। राज्य में तकनीकी विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है। फार्मा और कृषि उत्पाद के बाद अब प्रदेश से साफ्टवेयर भी निर्यात हो रहे हैं। तीन साल में सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपी) इकाई के माध्यम से 1,614 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया।

वर्ष 2025-26 में 24 एसटीपी इकाइयां मध्य प्रदेश में पंजीकृत हुईं। इस वर्ष 681 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। बता दें कि एसटीपी योजना भारत से साफ्टवेयर और आइटी सक्षम सेवाओं (आइटी/आइटीइएस) के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 100 प्रतिशत निर्यातोन्मुखी है। प्रदेश से इस वर्ष 76 हजार करोड़ रुपये के उत्पाद निर्यात किए गए हैं।

इंदौर, भोपाल और ग्वालियर बने मुख्य केंद्र
मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क (एसटीपी) के केंद्र सक्रिय हैं। इनमें इंदौर आइटी हब के रूप में सबसे आगे है। इन पार्कों के माध्यम से न केवल बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रदेश में पैर जमाने का मौका मिला है, बल्कि स्थानीय स्टार्टअप्स को भी वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाएं देने के लिए एक मजबूत प्लेटफार्म मिला है।


देश में 6226 पंजीकृत एसटीपी इकाइयां, इनमें से मप्र में 68

राज्य वर्ष 2023-24-- 2024-25 -- 2025-26

छत्तीसगढ़ -- 11-- 11-- 10

राजस्थान -- 21 -- 23-- 23

मध्य प्रदेश -- 21-- 23 -- 24

गुजरात -- 38-- 37-- 37

उत्तर प्रदेश -- 104-- 99 --107

महाराष्ट्र -- 347-- 352 -- 367

देश में कुल 2059-- 2042-- 2125

एसटीपी इकाइयां के माध्यम से तीन साल में हुआ निर्यात

राज्य -- वर्ष 2023-24-- 2024-25 -- 2025-26

छत्तीसगढ़ -- 64.29-- 71.66-- 75.93

राजस्थान -- 1798.65 -- 1910.09-- 2072.05

मध्य प्रदेश -- 468.51-- 464.44 -- 681.63

गुजरात -- 2242.10-- 2584.11--3150.69

उत्तर प्रदेश --25823.88 -- 28901.73 -- 28442.69

महाराष्ट्र -- 126560.73-- 142088.85 -- 162594.11

देश में कुल -- 636619.87-- 688194.11--773898.97.

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

आपकी राय

2 + 3 =

पाठको की राय