Thursday, October 22nd, 2026

अबुझमाड़ के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य करने कलेक्टर की अपील

नारायणपुर
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा डीआरजी ग्रेट हॉल नारायणपुर में बुधवार को अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021 के सफल आयोजन की समीक्षा बैठक-सह-सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

बैठक-सह-सम्मान समारोह में फ्रण्टलाईन में कार्य करने वाले समस्त अधिकारीऔर कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकतार्ओं द्वारा अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021 के दौरान अपने कार्य की अनुभव और चुनौतियों को साझा करते हुए आगामी आयोजन के दौरान इसे बेहतर बनाने के सुझाव दिये गये। इसके बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ, जिला पंचायत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021 के सफल आयोजन को सफल बनाने के लिए काम करने वाले सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों, शिक्षकों, सामाजिक कायकतार्ओं और छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक अजय डहरिया द्वारा बस्तर के विकास में पुलिस जवानों के श्रेय को रेखांकित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला पंचायत सीईओ देव  ने माड़ मैराथन को जिला नारायणपुर का पहचान बताते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारीव कर्मचारियों और वालेंटियर्स का आभार प्रकट किया।

पुलिस अधीक्षक गर्ग द्वारा नारायणपुर के बच्चों और युवाओं के टेलेण्ट की सराहना करते हुए उन्हें मंच प्रदान करने पर जोर देते हुए अधिकारी-कर्मचारियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकतार्ओं, व्यापारी संघ,  सेलून  संघ, डीजे  संघ  और क्रिकेट टीम सहित छात्रों को अपने जिला, प्रदेश और देश की उन्नति के लिए निरंतर बेहतर और गुणवत्तायुक्त संवाद जारी रखने की बात कही गई। गर्ग ने मैराथन के आयोजन को सफल बनाने के लिए सबके सक्रिय भागीदारी की प्रसंशा की।

कलेक्टर साहू ने अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021 को नारायणपुर के लोगों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, पुलिस प्रशासन, शिक्षकों, छात्रों और युवाओं का का ग्राण्ड सक्सेस बताते हुए आगामी मैराथन को नई उंचाईयों तक ले जाने पर जोर देते हुए अबुझमाड़ के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की अपील की है। साहू ने विश्व महिला सप्ताह के दौरान जिला के समस्त विभागों और सामाजिक संस्थाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूता अभियान और आयोजन करने की अपील की है।

समीक्षा बैठक-सह-सम्मान समारोह में  कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत राहूल देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर,  रक्षित निरीक्षक दीपक साव, रक्षित तथा सर्व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता  जागृति डी, श्रुति उपाध्याय, मनु चन्द्राकर, और  आरती गर्ग सहित पुलिस/प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी, शिक्षक और छात्र सहित सामाजिक संगठन करूणा फाउण्डेशन पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय