Thursday, October 22nd, 2026

आवास मंत्री ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-17 में आवासीय भूखण्ड परियोजना का किया शुभारंभ

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा नवा रायपुर, अटल नगर में तेजी से बसाहट के लिए सेक्टर-17 में आवासीय भूखण्ड परियोजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर में बसाहट बढ़ाने की कवायद में महत्वपूर्ण साबित होगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-17 में 1800 से 8000 वर्गफीट के भूखण्ड के लीज पर आबंटन हेतु निविदा जारी कर दी गयी है। सेक्टर-17 में आॅफसेट प्रीमियम दर 1455 रूपए प्रति वर्गफीट निर्धारित की गयी है। उक्त दर पर सभी चरणों में निविदा आमंत्रित की जायेगी। प्राधिकरण द्वारा 03 वर्षो में प्लाट लेवल तक अधोसंरचना (पहुँच मार्ग, पानी, बाह््य विद्युतीकरण एवं सिवरेज/डेऊनेज लाईन इत्यादि) विकसित की जायेगी, जिसके उपरान्त 05 वर्षो में आबंटितियों को निर्माण कार्य पूर्ण करना होगा। इसमें प्रथम चरण की निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2021 निर्धारित की गयी है। प्राधिकरण की वेबसाईट ूूूण्दंअंतंपचनतंजंसदंहंतण्बवउ के च्तवचमतजपमे सेक्शन में जाकर आॅनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

प्राधिकरण द्वारा आवेदन शुल्क को 1180 रूपए रखा गया है। इसके अलावा आबंटितियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण हेतु न्यूनतम एफ.ए.आर. मापदण्ड को 1 से घटाकर 0.5 किया गया है। आबंटितियों के लिये 30 वर्षो हेतु एकमुश्त भू-भाटक भी भुगतान करने का आॅप्शन रखा गया है। भवन निर्माण पश्चात् आबंटित भूखण्ड को फ्री-होल्ड किया जा सकेगा। इस सेक्टर में भूखण्डों के आबंटन से प्राधिकरण को लगभग 100 करोड़ रूपए की आय होगी तथा बसाहट को प्रोत्साहन मिलेगा।

सेक्टर-17 में राज्य शासन के अधिकारियों के आवास निर्मित है तथा यह सेक्टर-19 केपिटल काम्पलेक्स एवं सेक्टर-18 (शासकीय अधिकारियों का आवास गृह निमार्णाधीन) के निकट स्थित है। इस सेक्टर में स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विकास हेतु भी प्राधिकरण द्वारा भूखण्डों का आबंटन किया गया है ताकि सेक्टर में रहवासियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल पाये। प्रथम चरण की निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2021 निर्धारित की गयी है। प्राधिकरण की वेबसाईट सेक्शन में जाकर आॅनलाईन आवेदन किया जा सकता है तथा निविदा की हार्डकापी प्राधिकरण में अंतिम तिथि के अपरान्ह् 3 बजे तक जमा की जा सकती है। लाँचिंग के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर.पी. मण्डल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली और संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय