Thursday, October 22nd, 2026

आत्महत्या के मामले में छग का देश में 9वां स्थान


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश में आत्महत्या किए जाने का मामला उठा। जिसमें कृषि मंत्री ने बताया कि आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में 9वां स्थान है।

विधायक रजनीश कुमार सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि प्रदेश में 2020 व 2021 में 4 फरवरी 2021 तक 8279 लोगों ने आत्महत्या की है जिसमें 157 किसान व 125 खेतीहर है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के 2019 की रिपोर्ट अनुसार आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में 9वां स्थान है। पुलिस मित्र, ग्राम रक्षा समिति, कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामों एवं शहरों में आम जनता को आत्महत्या नहीं करने के संबंध में जागरुक किया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय