Sunday, August 16th, 2026

इंदौर में 100 करोड़ का ISBT तैयार, संचालन एजेंसी तय फिर भी बसें नहीं चल रहीं; फैसले का इंतजार

इंदौर

शहर के यातायात का दबाव कम करने और अंतरराज्यीय बस सेवाओं को व्यवस्थित करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया कुमेड़ी आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) करीब दो साल बाद भी यात्रियों के इंतजार में है।
करोड़ों रुपये खर्च कर किया गया है तैयार

एमआर-10 पर एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित वातानुकूलित टर्मिनल तैयार है, सुविधाएं मौजूद हैं और संचालन के लिए एजेंसी तय हो चुकी है। बस संचालकों के साथ दो बार बैठक भी हो चुकी है, लेकिन संचालन पर अंतिम निर्णय नहीं होने से प्रक्रिया अटकी हुई है। जिम्मेदार आईएसबीटी के संचालन को लेकर निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। इससे करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई सुविधा यात्रियों के उपयोग में नहीं आ पा रही है।

 

 

#₹100-crore ISBT is ready

Source : Agency

आपकी राय

11 + 4 =

पाठको की राय