अंबेडकरनगर में युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के राम बाबा बाजार में अखंड रामायण के बाद रंजिश को लेकर 45 वर्षीय परमेश शाह की लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची महरुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही कर रही है।
महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा रामबाबा निवासी परमेश्वर कपड़े की दुकान खोल रहे थे जिसके उपलक्ष्य में पिछले शुक्रवार को अखंड रामायण का पाठ दुकान में करवा रहे थे शनिवार को अखंड रामायण का पाठ समाप्त हो गया था हवन पूजन के बाद देर शाम भोज का कार्यक्रम रखा गया था उन्हीं के पास में उनके मौसेरे भाई रामलाल का पहले से ही कपड़े की दुकान कर रहे थे परमेश द्वारा कपड़े की दुकान खुले जाने के कारण रामलाल तथा उनका परिवार उनसे दुश्मनी रखने लगा था इसके पहले भी पाही की जमीन और अन्य संपत्तियों को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ था।
शनिवार को शाम करीब 10 बजे राम बाबा की दुकान में अखंड रामायण के बाद चल रहे भोज के दौरान कहां पहुंचे रामलाल की दुकान पर नीरज यादव निवासी पकड़ी नगर पुर जो नौकरी करता है उसके तथा मिठाई लाल नामक एक युवक के बीच कुछ कहासुनी हुई। स्थानीय कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला समाप्त हो गया था परंतु नीरज यादव मारपीट पर आमादा था जिसकी सूचना मिलने पर रामलाल तथा उनके परिवार के अन्य लोग भी आक्रोशित होकर जो पहले से ही परमेश के साथ खुन्नस खाए हुए थे मारपीट करने के लिए भोज स्थल की तरफ दौड़ पड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि रामलाल साह अपने बच्चों तथा अन्य लोगों को ललकारते हुए कहा कि आज परमेश को खत्म कर दो चाहे मुझे 10/20 लाख रुपए खर्च करना पड़े मैं खर्च कर दूंगा?
आरोप है कि इस ललकार को सुनने के बाद रामलाल तथा उनके परिवार के अन्य लोग हाथों में कुल्हाड़ी लाठी डंडा फरसा बल्लम लेकर के परमेश के पास अखंड रामायण स्थल पर पहुंच गए और वहीं पर अखंड रामायण स्थल के पास ही उनकी दुकान में ही लाठी-डंडों से सर पर प्रहार करके परमेश को मौत के घाट उतार दिया।वहां उपस्थित कुछ लोगों को छोड़कर अन्य लोग मूकदर्शक बने हुए इधर-उधर भागने लगे इसी बीच बाजार के लोगों ने महरुआ पुलिस को फोन करके सूचना दी जब तक पुलिस पहुंचती तब तक परमेश के प्राण पखेरू उड़ चुके थे आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल वहां से मृत्यु होने की पुष्टि होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मारपीट के दौरान साहिल पुत्र अवधेश शाह शकुंतला पत्नी अंतेश को भी चोटे आई हैं साहिल अभी भी अस्पताल में है जहां उसका इलाज चल रहा है जबकि शकुंतला को घर भेज दिया गया है।
रात में ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए की ताबड़तोड़ छापेमारी
थानाध्यक्ष महरुआ शंभू नाथ ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने आरोपी लोगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी रात में ही करना शुरू किया था परंतु सभी लोग फरार हो चुके थे कुछ लोगों को उठाया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कपड़े की दुकान खोलना खटक रहा था रामलाल को
पहले से ही खाना पीना बंद होने तथा हुए मनमुटाव के कारण खुन्नस खाए रामलाल तथा परमेश परिवारों के बीच खान खाना पीना बंद था आना जाना बंद था इसके बाद ही नीरज यादव किस उद्देश्य से भोज वाले स्थल पर पहुंचा इस सवाल का जवाब मिलना अभी बाकी है परंतु स्थानीय लोगों ने बताया कि रामलाल जो कपड़े की दुकान करता था उसी के बगल में परमेश द्वारा कपड़े की दुकान का खोला जाना उसको किसी भी दशा में अच्छा नहीं लग रहा था इसीलिए एक कार्य योजना के तहत घटना को अंजाम दिया गया होगा?

पाठको की राय