पिता की मौत से दुखी युवक पानी की टंकी से कूदा
उज्जैन
उज्जैन के भेरूगढ़ में पानी की टंकी से शनिवार सुबह युवक ने छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई। किसी ने इस मौत को कैमरे में वीडियो बनाकर कैद किया है। युवक पिछले दो दिन से लापता था। उसके घरवालों ने उसकी गुमशुदगी भी घटि्टया थाने में दर्ज करवा रखी थी।
पुलिस के मुताबिक इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा का रहने वाला भेरूलाल यादव (40) सामान्य कामकाज करता था। उसकी शादी भी हो चुकी थी। करीब एक महीने पहले बीमारी से उसके पिता अनार यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद से भेरूलाल विचलित रहने लगा।
परिवार वालों के मुताबिक वह दिनभर मोबाइल में लगा रहता था। हालांकि वह ये नहीं बता सके कि मोबाइल में वह क्या करता था। स्वभाव भी झगड़ालू हो गया था। घर में आए दिन विवाद करता था। पड़ोसियों से भी कई बार झगड़ा किया। यही नहीं, कुछ दिन पहले बाइक लेकर घटि्टया थाने भी पहुंच गया। यहां पुलिसकर्मियों से भी लड़ गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश देकर भगा दिया।

पाठको की राय