Thursday, October 22nd, 2026

योगेश-अमर के दावे, तीन चरण में मिल चुकी है निर्णायक बढ़त

रायपुर
छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स का चुनाव अब खंदक की लड़ाई तक पहुंच चुका है। इसलिए कि जिलों में तीन चरण का मतदान हो चुका है। मतदाता काफी उत्साह से मतदान भी कर रहे हैं। बंफर मतदान के बीच योगेश अग्रवाल और अमर पारवानी दोनों ही अपने पैनल की जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन पुराने व्यापारी नेताओं का कहना है कि चौथा चरण बेलेसिंग का होगा तो पांचवां चरण फैसला करायेगा। राजनीतिक चुनाव की तरह राजधानी रायपुर व बचे हुए उन जगहों पर जहां मतदान नहीं हुए हैं,पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बैनर पोस्टर से शहर अटा पड़ा है। 20 तारीख में चंद दिन शेष है,इसलिए चूके तो गए।

जैसे कि मालूम हो कि इस बार चेंबर का चुनाव काफी कश्मकश भरा हुआ है। भले ही व्यापारी कहते हैं जातिवाद के लिए चेंबर में कोई जगह नहीं हैं लेकिन जहां वोट की बात आती तो अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशी भी उसी समीकरण से उतारे जाते हैं। इस बार भी वैसा ही हुआ है। राजनीतिक संरक्षण को नकारा जाता है,लेकिन दोनों ही पैनल के प्रत्याशी व समर्थक कांग्रेस-भाजपा नेताओं के सतत संपर्क में हैं। चाहें जहां से भी लाभ मिल जाये। इस बीच कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष का बार-बार बयान आ रहा है कि चेंबर के लिए व्यापारी चुने,नेता नहीं और पहले भी वे दोनों वर्तमान अध्यक्ष के प्रत्याशियों को राजनीति से जुड़ा हुआ शख्स बता चुके हैं। जबकि वर्तमान में कांग्रेस व भाजपा समर्थित व्यापारी नेता दोनों ही धड़ों में बंटकर काम कर रहे हैं। पांचवां चरण इसलिए निर्णायक बताया जा रहा है क्योंकि रायपुर समेत भाटापारा,बलौदाबाजार,महासमुंद व गरियाबंद में मतदान होना है। रायपुर में ही लगभग आठ हजार के करीब मतदाता है। इसलिए जीत-हार यहीं से तय होना है। यहां जिसने ज्यादा वोट हथिया ली, समझो चेंबर की कमान उसके पास। योगेश अग्रवाल और अमर पारवानी का पूरा पैनल अपने-अपने बैनर पर दिन रात एक किए हुए हैं। शिकवा शिकायत,दावे प्रतिदावे के बीच वे मतदाताओं के शरणागत हैं।

 

#योगेश-अमर#निर्णायक बढ़त

Source : Agency

पाठको की राय