Monday, October 19th, 2026

महिला जेल प्रहरी ने नर्मदा पुल से लगाई छलांग

मंडलेश्वर
 उप जेल मण्डलेश्वर में पदस्थ महिला 24 वर्षीय जेल प्रहरी राधा बघेल ने बुधवार सुबह नगर के कसरावद मार्ग पर स्थित नर्मदा पुल से छलांग लगा दी। नदी के किनारे बैठे नाविकों ने महिला जेल प्रहरी को जब छलांग लगते देखा तो तत्काल बचाने के लिए नदी में कूद गए।

महिला को नाविकों ने बचाकर किनारे लाने के बाद 108 एम्बुलेंस को फोन किया। महिला को एम्बुलेंस से शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इंदौर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को कमर एवं पसलियों में अंदरूनी चोट आई है।

महिला जेल प्रहरी ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया है अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जेलर एश्वर्य मिश्रा ने बताया कि महिला गत 2 वर्षों से उप जेल मंडलेश्वर में पदस्थ है। मंगलवार रात्रि को राधा बघेल की रात्रि ड्यूटी थी। जो उसने पूरी करने के बाद सुबह उक्त कृत्य को अंजाम दिया।

 

#पुल से लगाई छलांग

Source : Agency

पाठको की राय