Saturday, October 24th, 2026

 करंट से महिला व दो बच्चों की गयी जान

सीवान 
बिहार के सीवान जिले में ओपी क्षेत्र के लछुआ गांव में मंगलवार की शाम बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से मां के साथ उसके दो बच्चों की भी मौत हो गई। जबकि एक मासूम इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों में पड़ौली लछुआ टोला के नाजिर अंसारी की पत्नी असमत आरा(30 वर्ष), सात माह का पुत्र मजहर अली व छह वर्षीय पुत्री नाजिया शामिल हैं। इस हादसे में नाजिर अंसारी का सात वर्षीय पुत्र कमल राजा गंभीर रूप से झुलस गया। महिला घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी। कमरे में लगे बोर्ड से चिंगारी निकलने पर वह बोर्ड के पास जाकर ठीक करने का प्रयास कर रही थी। तभी, करंट की चपेट में आ गई। 

महिला को छटपटाते देख उसके बेटे व बेटी भी बचाने के क्रम में  झुलस गए। इस दौरान नाजिया की भी मौत हो गई। जख्मी कमल रजा व मजहर अली की इलाज के दौरान मौत हो गयी। 

 

# करंट से महिला

Source : Agency

पाठको की राय