10 रुपए में शुगर और बीपी की जांच लखनऊ मेट्रो स्टेशनों पर करा सकेंगे
लखनऊ
यूपी मेट्रो 8 मार्च को पूरे कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन के दो वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मेट्रो गोस्मार्ट कार्ड उपभोक्ताओं इस दिन मेट्रो में बिल्कुल मुफ़्त यात्रा होगी। सचिवालय के नए द्वार नम्बर - 05 का उद्घाटन भी होगा। इसका लाभ आकाशवाणी, पुलिस कार्यालय व पंजाब नैशनल बैंक जाने वालों को होगा।
लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की सेहत की जांच के लिए हज़रतगंज, आलमबाग़, इंदिरा नगर एवं मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन पर कैम्प लगाएगा। यहां 10 रुपए में शुगर, बीपी की जांच होगी। हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर शाम 05 बजे से शाम 06 बजे 'फ़ॉर्चून व्हील' भी रखा जाएगा। फ़ॉर्चून व्हील घुमाके यात्री अनेक इनाम जीत सकते हैं। इनाम में मेट्रो टोय ट्रेन, गोस्मार्ट कार्ड, पेन, फ़्रिज मैग्नेट आदि चीजें मिलेंगी। हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर शाम 5 बजे मेट्रो यात्री के साथ, सबसे अधिक रीचार्ज करवाने वाले तीन यात्रियों को भी सम्मनित किया जाएगा। इसी दिन शहर के एक प्रसिद्ध क्लब द्वारा मास्क वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञान फ़ाउंडेशन से जुड़े वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 'पेंटिंग प्रतियोगिता' का आयोजन भी किया गया है। प्रतियोगिता का विषय 'मेरे सपनों की मेट्रो' है। इस दिन विश्व महिला दिवस भी मनाया जाएगा। हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद का आयोजन भी किया गया है। मेट्रो यात्रियों को चाकलेट भी वितरित होगा। प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर कॉलेज के छात्रों द्वारा मोहक रंगोली भी बनायी जाएगी। शाम 06 बजे से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के मनोरंजन के लिए 'म्यूज़िक बैंड' का भी आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को संमपूर्ण उत्तर-दक्षिणी कॉरीडोर का उद्घाटन किया था।

पाठको की राय