Wednesday, October 21st, 2026

पत्नी की हथेली और पैर के पंजे को फरसे से काटा, चरित्र पर था शक

 भोपाल  
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐला मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। भोपाल में एक शराबी आदमी ने अपनी पत्नी की हथेली और पंजा सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। पत्नी का फिलहाल अस्ताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात की है। 

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशातपुरा के पारस कॉलोनी में 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीतम मजदूरी करता है उसकी पत्नी इंदौर की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है।

प्रीतम की पत्नी 15-15 दिन में भोपाल आती रहती है। वह जब घर आती थी तो फोन पर बात करती रहती थी। हालांकि, यह प्रीतम को गंवारा नहीं था और मंगलवार को शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रीतम ने पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया और बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया।

मां को खून से लथपथ देखकर दोनों का 7 वर्षीय बच्चा चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस जब पहुंचीं, तब प्रीतम कमरे में फरसा लेकर खड़ा था और वह पुलिस टीम पर भी हमले की बात कह रहा था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय