Thursday, October 22nd, 2026

अहमदाबाद में परिवार के 7 सदस्यों की एक साथ क्यों हुई सर्जरी

अहमदाबाद
अहमदाबाद में एक परिवार के सात सदस्यों को आनुवांशिक रोग के चलते सर्जरी करानी पड़ी। इस मामले में हैरानी की बात यह रही कि सभी सात लोगों की सर्जरी एक ही दिन, एक साथ की गई। बताया जा रहा है कि भावनगर के एक परिवार में मोटापे की आनुवांशिक बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में बैरियाट्रिक सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में एक काबिल डॉक्टर ने उन सबकी जिन्दगी को एक और मौका दिया है।  दरअसल, भावनगर के रहने वाले मुख्तार भाई अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों में मोटापे की बीमारी को लेकर परेशान रहते थे। जिसकी वजह से वे सभी डायबिटीज व लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से घिर गए। ऐसे में उन्होंने सर्जरी कराने की ठानी। उन्होंने शहर के नामी डॉ. महेंद्र नरवारिया से मुलाक़ात की, तो उन्होंने बताया कि इसके लिए बैरियाट्रिक सर्जरी करानी होगी। इसके बाद नामी बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. महेंद्र एक ही दिन में नयी तकनीकी के दम पर सात लोगों की सर्जरी कर दी।

माना जा रहा है कि यह शायद देश का ऐसा पहले मामला है जहां एक ही अस्‍पताल में एक ही परिवार के सात सदस्‍यों की बैरियाट्रिक सर्जरी 24 घंटे के भीतर की गई हो। यह सर्जरी 19 मार्च को अहमदाबाद में स्थित एशियन बैरियाट्रिक्स अस्पताल में की गई थी। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वे सब स्वस्थ हैं।  डॉ. महेंद्र नरवारिया ने इस केस पर बात करते हुए कहा कि एक ही परिवार के सात सदस्यों की बैरियाट्रिक सर्जरी अभूतपूर्व घटना है और यह संभवत: इस तरह अपने आप में एक अनूठा मामला है। उन्होंने कहा कि  पहले इस प्रक्रिया में दो से ढाई घंटे लगते थे पर अब यह सर्जरी 30 से 40 मिनट में पूरी हो जाती है। साथ ही मरीज अपनी क्षमता के अनुसार, तीन से चार दिन में स्वस्थ हो जाता है।

 

#Ahmedabad

Source : Agency

पाठको की राय