Thursday, October 22nd, 2026

भारत समेत दुनियाभर में Whatsapp, Instagram और Facebook करीब 45 मिनट रहे डाउन

नई दिल्ली
भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइटें शुक्रवार रात कुछ देर के लिए ठप पड़ गईं। इससे लाखों उपयोगकर्ताओं के बीच हाहाकार मच गया। वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ ने फेसबुक से जुड़ी सोशल साइटें ठप पड़ने की जानकारी दी। साइट ने यूजर की ओर से पोस्ट किए जाने वाले कुछ संदेशों का कोलाज भी साझा किया। इसमें उपयोगकर्ता रात करीब 11 बजे फेसबुक, व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम के बंद होने की शिकायत करते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उन्हें नए मैसेज देखने और भेजने में परेशानी आ रही है।

हैशटैग के तहत जताया गुस्सा
फेसबुक, व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम के ठप पड़ने के बाद लोगों ने विभिन्न हैशटैग के जरिये अपनी परेशानी व गुस्सा जाहिर किया। #whatsappdown, #serverdown #instagramdown और #facebookdown के तहत कई यूजर ने साइट न चलने के स्क्रीनशॉट डाले। साथ ही बताया कि हर बार कैसे ‘कुड नॉट रिफ्रेश फीड’ का मैसेज दिखाया जा रहा है। कुछ यूजर ने मीम साझा कर चुटकी ली कि जोड़े कैसे रो रहे होंगे। वहीं, कुछ ने वाहनों की कतारें दिखाते हुए लिखा कि साइट बहाल होते ही कैसे मैसेज की बाढ़ आ जाएगी।
 

 

#Whatsapp#Instagram

Source : Agency

पाठको की राय