Tuesday, October 20th, 2026

WhatsApp पर आया नया फीचर, अब जमकर भेजिए खुद के बनाए Sticker

 नई दिल्ली  
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने एंड्रॉइड और iOS यूजर्स को थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक इंपोर्ट करने की सुविधा दे रहा है। व्हाट्सएप पहले से ही कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स के स्टिकर पैक सपोर्ट करता आ रहा है, लेकिन नया फीचर इससे थोड़ा अलग है। नए फीचर के जरिए यूजर्स खुद का स्टिकर भी व्हाट्सएप पर इंपोर्ट कर सकेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नई सुविधा  ब्राजील, भारत और इंडोनेशिया में ऑफिशियल कर दी गई है। दूसरे देशों में यह आने वाले कुछ दिनों में लाया जाएगा। 

 गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर ढेर सारे स्टिकर मेकर एप मौजूद हैं। WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में स्टिकर तैयार करने के लिए Sticker Maker एप की सलाह दी है। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद से स्टिकर तैयार कर सकते हैं। इसमें एनिमेटेट और सिर्फ टेक्स्ट वाले स्टिकर बनाने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा आप किसी तस्वीर और वीडियो से भी स्टिकर बना सकते हैं। इंपोर्ट करने के लिए एक स्टिकर पैक में कम से कम तीन स्टीकर्स होने जरूरी हैं। फिलहाल इस फीचर का इस्तेमाल WhatsApp के आईओएस वर्जन 2.21.40 और एंड्रॉइड बीटा 2.21.5.6 के यूजर्स कर सकेंगे। अगर अभी आपके एप में यह फीचर नहीं आया है तो आपको थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। 

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
स्टिकर मेकर एप का इस्तेमाल करने के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप ओपन करें और स्टिकर पैक का एक नाम रख लें। पैक में स्टिकर्स जोड़ लें। आप इन्हें रिसाइज भी कर सकते हैं और फिर पब्लिश कर पाएंगे। एप स्टिकर्स को ऑटोमैटिकली webp फाइल में कनवर्ट कर देता है, जिससे ये बिना किसी परेशानी इंपोर्ट हो जाते हैं। 

 

#WhatsApp

Source : Agency

पाठको की राय