जल संसाधन मंत्री ने दुकानों के सामने बनाए गोल घेरे
भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज 'मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा' अभियान के तहत इंदौर में दुकानों के सामने गोल घेरे बनाए और राहगीरों को मास्क बाँटे।
मंत्री सिलावट ने आज इंदौर में सपना संगीता टाकीज के निकट चौक की दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पेंट से गोल घेरे बनाए। उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों की सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने को कहा। सिलावट ने आम जनता से आव्हान किया कि इंदौर की आवाज पूरा देश सुनता है, हम जब हर काम को बेहतर और सामूहिक रुप से करते हैं तो मास्क लगाने और कोरोना को हराने के लिए भी एकजुट होकर आगे आए। स्वच्छता अभियान की तरह इसे भी जन-आंदोलन बनाए।
मंत्री सिलावट ने सुबह 11 बजे सायरन की आवाज़ बजते ही दो मिनट का सावधान रखा और वहाँ उपस्थित नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क लगाने के अभियान की सफलता का संकल्प दिलाया।
मंत्री सिलावट ने इसके बाद सपना संगीता रोड के विभिन्न दुकानों के सामने राहगीरों को मास्क वितरण भी किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा और उमेश शर्मा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पाठको की राय