Wednesday, October 21st, 2026

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनैशनल में 3000 रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर

अहमदाबाद
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 73 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर भारत को मैच में जीत दिलाई। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनैशनल में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। भारत ने इस मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें कोहली ने अहम भूमिका निभाई। विराट 73 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 49 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। मेजबान भारत ने इंग्लैड को सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में 7 विकेट से हरा दिया।अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 165 रन का टारगेट मिला। टीम इंडिया ने कैप्टन विराट कोहली (73*) और ईशान किशन (56) के अर्धशतकों की मदद से इस लक्ष्य को 17.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने 35 गेंदों पर अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 26वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने टॉम करन के पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स से अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर पारी के 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर शानदार छक्के से टीम इंडिया को जीत दिलाई। विराट (73*) ने 49 गेंदों की अपनी नाबाद में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। ओपनर ईशान किशन ने आते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और कैप्टन विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। दोनों ने 6 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। ईशान किशन अपने डेब्यू इंटरनैशनल मैच में छा गए और उन्होंने अर्धशतक जड़ा। ओपनर ईशान किशन और विराट कोहली ने 6 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। किशन ने राशिद के पारी के 10वें ओवर की शुरुआती दोनों गेंदों पर छक्के लगाए और 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर वह lbw आउट हो गए। किशन ने 32 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल खाता खोले बिना पविलियन लौटे। वह पिछले मैच में एक ही रन बना पाए थे तो इस मैच में शून्य पर पहले ही ओवर में सैम करन का शिकार हो गए। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए और भारत को 165 रन का टारगेट मिला। ओपनर जेसन रॉय ने सर्वाधिक 46 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कैप्टन इयोन मॉर्गन ने 28, डेविड मलान ने 24 और बेन स्टोक्स ने 24 रन बनाए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर और पेसर शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय (46) लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी से चूके। पिछले मैच में 49 रन बनाने वाले जेसन रॉय को वॉशिंगटन सुंदर ने पारी के 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर पेसर भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। रॉय ने 35 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 91 के टीम स्कोर पर गिरा। जेसन रॉय और डेविड मलान ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। मलान दूसरे विकेट के रूप में टीम के 64 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।

भारत के लिए पेसर शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। ठाकुर ने जहां कैप्टन मॉर्गन और बेन स्टोक्स जैसे अहम बल्लेबाजों के विकेट झटके, वहीं सुंदर ने जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो को पविलियन भेजा। सीरीज की शुरुआत से पहले कोहली के नाम टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 2928 रन थे। सीरीज के पहले मैच में वह खाता नहीं खोल पाए थे। इस मैच से पहले उन्होंने 86 मैच की 80 पारियों में 49.62 के औसत से रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 138.11 का था। कोहली पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे थे। लेकिन इस मुकाबले में वह पूरे रंग में नजर आए। अब टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं जिनके बाद रोहित शर्मा (2,839) का नंबर आता है। मार्टिन गप्टिल (2,773) तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (2,346) चौथे नंबर पर हैं।

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लोकेश राहुल खाता खोले बिना सैम करन का शिकार बने। कोहली ईशान किशन का साथ देने आए और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। अपना पहला मैच खेल रहे किशन ने 32 गेंद पर 56 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत ने 13 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। कोहली ने क्रिस जॉर्डन की ओर से फेंके जा रहे पारी के 18वें ओवर में एक चौका और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई और साथ ही अपने 3000 टी20 इंटरनैशनल रन भी पूरे किए। इसके साथ ही कोहली टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। शर्मा के नाम 25 50+ स्कोर हैं, इसमें 21 हाफ सेंचुरी और 4 सेंचुरी हैं। वहीं कोहली ने टी20 इंटरनैशनल में शतक नहीं लगाया है और 26 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड को भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आखिरी ओवर में भारत ने कसी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन पर रोक दिया। भारत ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर है।

 

#Virat Kohli

Source : Agency

पाठको की राय