बिहार बोर्ड इंटर 2021 के टॉपर्स का वेरिफिकेशन समाप्त, इन दो तारीख में रिजल्ट के आने की संभावना
नई दिल्ली
Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट के रिजल्ट का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। मंगलवार 23 मार्च को बोर्ड में टॉपर्स का वेरिफिकेशन का कार्य पूरा हुआ। अब 25 या 26 मार्च किसी भी दिन बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बोर्ड की तैयारी पूरी है और इस बार भी सभी बोर्ड में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड अव्वल आने वाला है। बिहार बोर्ड का रिजल्ट आप सबसे पहले लाइव हिंदुस्तान पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए देर न करें और BSEB bihar board Result लिंक पर अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें।

पाठको की राय