Wednesday, October 21st, 2026

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फेंस में जमकर हंगामा, सपा नेता ने पत्रकारों पर किया हमला, देखें वायरल वीडियो 

मुरादाबाद
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम सपा नेता, सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पत्रकारों पर हमला किया। इस घटना में कई पत्रकार घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फेंस में जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि पत्रकारों पर हमला अखिलेश यादव के सामने किया गया था। मुरादाबाद के एक होटल में पार्टी का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है, इसी दौरान वहां गुरुवार को अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। सपा के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। इससे पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? 

बताया जा रहा है कि जब पत्रकारों द्वाराअखिलेश यादव के साथ सवाल-जवाब शुरू हुआ तो वे लोग भड़क गए थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि आप लोग बिके हुए पत्रकार हो, सारे सवाल सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछते हो, बीजेपी से जाकर क्यों नहीं पूछते। बीजेपी ने अखिलेश पर साधा निशाना स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक कुछ पत्रकार हमले के दौरान नीचे गिर गए थे, इसलिए उन्हें चोटें आई हैं। रिपोर्ट है कुछ पत्रकार अस्पताल में भर्ती हैं। इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ''अभी सत्ता से बाहर हैं तब इतनी गुंडई, सोचिए सत्ता में रहते तो कितना नशा होता।'' शलभ मणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अखिलेश यादव किसी से गुस्से में बात करते दिख रहे हैं। 
 
 

 

#अखिलेश यादव

Source : Agency

पाठको की राय