Wednesday, October 21st, 2026

मई के आखिर तक अमेरिका के पास कोविड वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक होगी: बाइडेन

नई दिल्ली
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि देश में मई के आखिर तक कोविड वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी। बाइडेन ने मंगलवार शाम संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ मई के आखिर तक हमारे पास लगभग हर अमेरिकी के लिए पयार्प्त 60 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी।” उल्लेखनीय है कि अमेरिका विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इधर, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 47,262 नए मामले सामने आए जो इस साल संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 11734058 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 14वें दिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और अब भी 368457 मरीज संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गिरकर 95.49 प्रतिशत रह गई है।

 

 

#Biden

Source : Agency

पाठको की राय