Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन विमान की सीढ़िया चढ़ते वक्त 3 बार फिसले 

वॉशिंगटन
 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन विमान की सीढ़िया चढ़ते वक्त तीन फिसल गए। राष्ट्रपति जो बाइडेन को हालांकि किसी तरह की चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे विमान की सीढ़िया चढ़ते वक्त जो बाइडेन लड़खड़ा गए। जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अबोर्ड एयर फोर्स वन में चढ़ रहे थे तो उसी दौरान उनका पैर सीढ़ियों पर से फिसल गया। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने इस घटना के बाद सूचना दी है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन विमान पूरी तरह सुरक्षित हैं, वो 100 फीसदी ठीक हैं।

 विमान की सीढ़िया चढ़ते वक्त जो बाइडेन के फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहली बार में जब जो बाइडेन विमान की सीढ़िया चढ़ते हैं तो वो फिसल जाते हैं, इसके बाद वो फिर दोबारा फिर से चढ़ने की कोशिश करते हैं तो घुटने के बल गिर जाते हैं। लेकिन बाइडेन ने फिर खुद क संभाला और आगे बढ़े। वीडियो में फिसलने के बाद जो बाइडेन अपना घुटना सहलाते भी दिख रहे हैं। इसके बाद आराम से जो बाइडेन ने पूरी सीढ़िया चढ़ी और आखिर में पीछे मुड़कर सैल्यूट किया।
 

 

#अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Source : Agency

पाठको की राय