Wednesday, October 21st, 2026

यूपी पंचायत चुनाव: हर चरण में मतदाता को मिलेंगे ये चार पर्चे, एक साथ होगा BDC और प्रधानी का चुनाव

लखनऊ
यूपी पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। यूपी में चार चरणों में वोटिंग होंगी जिसके लिए 15, 19, 26 और 29 अप्रैल की तारीख तय की गई है। इस बार जिला पंचायत, ग्राम प्रधानी, बीडीसी और वीडीसी का चुनाव एक साथ होगा। दो मई को सभी के नतीजे आएंगे। प्रत्येक चरण में मतदाताओं को चार अलग-अलग पर्चे दिए जाएंगे। पहला पर्चा जिला पंचायत का होगा, दूसरा पर्चा (BDC) तीसरा पर्चा ग्राम प्रधान और चौथा पर्चा ग्राम्य विकास परिषद (वीडीसी) का होगा।

यूपी में 12 करोड़ 39 वोटर्स करेंगे मतदान
बता दें कि यूपी में कुल 12 करोड़ 39 लाख मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यूपी में 58,189 ग्राम पंचायत और सात लाख 32,563 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। इसके अलावा 826 क्षेत्र पंचायत और 75,855 क्षेत्र पंचायत वार्ड हैं। प्रदेश में 75 जिला पंचायत और 3,051 जिला पंचायत पद हैं। यानी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

इन सीटों पर नहीं होगा चुनाव
इसके अलावा गोंडा जिले में नौ, सीतापुर जिले में तीन और बहराइच जिले में एक ग्राम पंचायत का कार्यकाल पूरा न होने की वजह यहां पर मतदान नहीं होगा। उधर, बुलंदशहर में पांच ग्राम पंचायतों का विलय औद्योगिक क्षेत्र में होने के कारण वहां भी मतदान नहीं होगा।

गोंडा- बहादुरा, खानपुर, सरावां, जलालपुर बल्लीपुर, मोहनपुर, साहिबापुर, परसिया, रामपुर और खरहटा
सीतापुर- कैमहरा रघुवरदयाल और भटपुरवा
बहराइच- कपूरपुर

 

#UP Panchayat elections

Source : Agency

पाठको की राय