Wednesday, October 21st, 2026

त्रिवेंद्र सिंह रावत इस्तीफा मामला: BJP ने उत्तराखंड में निकम्मी सरकार दी: हरीश रावत

देहरादून
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने संयुक्त रूप से ये निर्णय लिया कि अब किसी और को सीएम पद पर मौका देना चाहिए, तो मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने रावत को सीएम पद से हटाया क्योंकि वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के दम पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, उन्होंने जनता के लिए और जन कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है, रावत को हटाकर भाजपा ने खुद ही मान लिया कि उसने उत्तराखंड को 4 साल तक एक निकम्मी सरकार दी है।

चुनाव की घबराहट छुपाने के लिए BJP ने CM का चेहरा बदला हरीश रावत यही नहीं रूके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव की घबराहट छुपाने के लिए सीएम बदलने का फैसला किया है, भाजपा ने अभी तक राज्य में केवल विकास विरोधी बातें की हैं और मुझे नहीं लगता है कि जो एक साल का वक्त है इसमें BJP कोई अच्छी सरकार देगी। रावत ने कहा कि भाजपा जो कर रही है वो सही नहीं है, उसने राज्य में अस्थिरता पैदा कर दी है और उसे सरकार बनाने का कोई हक नहीं है इसलिए राज्य में फिर चुनाव होना चाहिए जिससे उत्तराखंड में साफ-सुथरी और स्थिर सरकार बने। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही खास बात मालूम हो कि इस्तीफा सौंपने के बाद कल प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप कर आया हूं। कल BJP मुख्यालय पर 10 बजे पार्टी विधानमंडल दल की बैठक है। सभी विधायक वहां मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड का सीएम बनना मेरा परम सौभाग्य रहा, छोटे से गांव से निकल कर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा, कभी सोचा नहीं था कि इतने बड़े पद पर पहुंच जाऊंगा। ये सिर्फ बीजेपी में ही संभव है। अब किसी और को मौका मिलना चाहिए, मैं उत्तराखंड की जनता को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने 4 साल तक मुझे अपनी सेवा करने का मौका दिया।
 

 

#हरीश रावत

Source : Agency

पाठको की राय