राजधानी पुलिस में तबादला
रायपुर
राजधानी पुलिस में तबादला आदेश जारी हुआ है। पांच इंस्पेक्टरों और दो चौकी प्रभारी सहित सात पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है। खमतराई टीआई संजय पुंढीर को आरक्षित केंद्र भेजा गया है। कबीर नगर टीआई लक्ष्मी प्रशाद जायसवाल को कबीर नगर थाने से आरक्षित केंद्र, तेलीबांधा थाना प्रभारी विनीत दुबे को खमतराई टीआई, सोनल ग्वाला को रक्षित केंद्र से तेलीबांधा का टीआई बनाया गया है। इंपेक्टर गिरीश तिवारी को रक्षित केंद्र से कबीर नगर का प्रभारी बनाया गया है। एसआई दीनदयाल कोसले को सिलियारी चौकी से रक्षित केंद्र, एसआई अरविंद कुमार तेली को टिकरापारा से रक्षित केंद्र भेजा गया है।
Source : Agency

पाठको की राय